Deprecated: The called constructor method for WP_Widget class in EV_Widget_Entry_Views is deprecated since version 4.3.0! Use __construct() instead. in /home/tce2bshzhca5/public_html/wp-includes/functions.php on line 6031
Indian Navy की बड़ी कार्रवाई: 9 समुद्री लुटेरों को किया मुंबई पुलिस के हवाले - Defence Reporter

Indian Navy News: भारतीय नौसेना ने 3 अप्रैल को 9 समुद्री लुटेरों को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया। इन सभी ने 29 मार्च को सोमालिया के पास के समुद्र में व्यापारिक जहाज़ FV AI KAMBAR का अपहरण किया था और उसके क्रू को बंधक बना लिया था। क्रू में 23 पाकिस्तानी नागरिक शामिल थे।

व्यापारिक जहाज़ के मदद मांगे जाने पर भारतीय नौसेना के जंगी जहाज़ त्रिॆशूल और सुमेधा ने तुरंत कार्रवाई की। भारतीय नौसेना के जहाज़ों ने अपहरण किए गए जहाज़ को घेर लिया और लुटेरों को आत्म समर्पण करना पड़ा। भारतीय नौसेना ने व्यापारिक जहाज़ को सुरक्षित आगे के लिए रवाना किया और सभी समुद्री डाकुओं को अपने कब्ज़े में किया।

पिछले पांच महीने में भारतीय नौसेना ने अरब सागर और लाल सागर के इलाक़े में कई व्यापारिक जहाज़ों को समुद्री डाकुओं या हूती विद्रोहियों के हमले से बचाया है। पूर्वी अफ्रीका के सोमालिया जैसे देशों में व्यापारिक जहाज़ों पर कब्ज़ा करने और बाद में भारी फिरौती लेकर उसे छोड़ने के काम में कई बड़े अंतर्राष्ट्रीय गिरोह सक्रिय हैं। अक्टूबर में इज़रायल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद यमन के हूती विद्रोहियों ने भी लाल सागर के आस-पास व्यापारिक जहाज़ों पर हमले शुरू कर दिए थे।

इन हमलों की वजह से दुनिया के सबसे व्यस्त इस व्यापारिक मार्ग पर आवागमन पर संकट आ गया था। भारतीय नौसेना ने नवंबर में ही अपने 12 से ज्यादा बड़े व्यापारिक जहाज़ों को अरब सागर में तैनात कर दिया था। इन जहाज़ों ने पिछले पांच महीनों में कई व्यापारिक जहाज़ों को हमलों से बचाया है और इस व्यापारिक मार्ग को सुरक्षित किया है।


    Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/tce2bshzhca5/public_html/wp-content/themes/voice/core/helpers.php on line 2595

About the author

admin

Leave a Comment